बिहार के प्रति अन्य राज्यों के लोगों की सोच क्या है ?
दोस्तों आज के ईस लेख में हम आपके साथ जिक्र करनेवाले है, बिहार राज्य के बारे में लोगों की सोचने तथा देखने का नजरिया क्या है | हालांकि हमें मालूम है, की बिहारी होना हमारे लिये कितना गौरव की बात है |
लेकिन जो नीच के नजर से देखा जाता है, वह अन्य कुछ राज्यों में देखा जाता है, लेकिन मैं यह साफ शब्दों में बता देना चाहता हूँ, की उनका सोचने तथा देखने का नजरिया गलत है |

तो दोस्तों ईस लेख को पूरी तरीके से और सच्चाई को समझते हुये पढ़े, क्योंकि ईस लेख में हम जिक्र करनेवाले है, लोगों के सोचने तथा देखने का नजरिया गलत कैसे है |
knowledge of bihar in a glance

♥ ईस लेख की मुख्य बिंदुओं...
1. बिहार राज्य के प्रति अन्य राज्यों के लोगों की सोच ?
2. बिहारी शब्द का लोंग क्यों प्रयोग करते है ?
3. बिहार राज्य का नाम बिहार क्यों पड़ा था ?
4. बिहार राज्य का विस्तार किस प्रकार का है ?
5. बिहार राज्य से जुड़ी मुख्य तथ्य ?

2. बिहारी शब्द का लोंग क्यों प्रयोग करते है ?

दोस्तों बिहार और बिहारी शब्द किसी से अपरिचित शब्द नहीं हैं,
न ही भारत में बिहार से इतर की जनता, जिस उपेक्षित-दृष्टि से तथा कभी मज़ाक के तौर पर, तो कभी ताना मारने के लिए इस शब्द का प्रयोग हमेशा करती है।
हालात ऐसे पैदा कर दिये गए हैं, कि भारत में ही कुछ स्थानों पर बिहार के लोग खुद को बिहारी कहने से झिझकते है, तथा उन्हें कहने में डर लगता हैं।
पर आज वो लोग जो बिहारी शब्द को मात्र गाली के तौर पर प्रयोग कर रहें हैं, जो बिहार के वासियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहें उन्हें यह सबक लेने की जरुरत आवश्यकता है।

खास तौर से महाराष्ट्र की तथाकथ‍ित राजनीतिक पार्टियों को, कि वो किस प्रकार एक पवित्र - भूमि का देश के गौरव को सुषोभित करने वाले राज्य का अपनी प्राचीन संस्कृति का अपमान कर रहें हैं।
उन्हें शर्म आनी चाहिये, कि वो जिस भूमि का अपमान करते है या कर रहें हैं, वही भूमि माँ सीता की जन्म भूमि हैं, तथा वही भूमि गौतम बुद्ध की तपोभूमि है।

3. बिहार राज्य का नाम बिहार क्यों पड़ा था ?

☆ बिहार देश वो राज्य है, जिसे प्राचीन काल में मगध के नाम से जाना जाता था, और इसकी राजधानी पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। बिहार का इतिहास उतना ही पुराना और गौरवानित करने वाला है,

जितना भारत। यहां मौर्य, गुप्त आदि राजवंशो ने, मुगल शासकों ने राज किया था। ऐसा माना यह जाता है, कि बिहार शब्द की उत्पतित बौद्ध विहारों के विहार शब्द से हुई थी, जिसे बाद में बिहार कर दिया गया।
sadhu in jungle

☆ तो जरा सोचिये वह राज्य कैसा होगा, जिसे उसके वास्तविक छवि के कारण नाम पड़ा |
यहाँ साधू, संत तथा बौद्ध के मानने वाले विहार करने आते थे | इसमें भी सोचने वाली बात यह है, की आखिर इन्होंने ईस क्षेत्र को ही क्यों चुना |
तो इसमें स्वाभाविक सी बात यह है, की ईस क्षेत्र में प्रकृति की वास होगी, घुमने योग्य जगहों की भरमार होगी, तथा यहाँ का वातावरण शांतिपूर्ण होगी |
तभी तो लोग विहार यानि घुमने आते थे | ईसी कारण ईस क्षेत्र का नाम विहार पड़ा | जिसे बाद में विहार से बिहार कर दिया गया है |


4. बिहार राज्य का विस्तार किस प्रकार का है ?

99 हजार 200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में विस्तृत बिहार, उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड से घिरा हुआ राज्य है।
तथा 1912 में बंगाल के विभाजन के समय बिहार अस्तित्व में आया। सन 1935 में उड़ीसा और सन 2000 में झारखण्ड को बिहार से विभाजित कर दिया गया।
गौर करने वाली बात यह है, की...
बंगाल के विभाजन से बिहार बना
बिहार के विभाजन से उड़ीसा बना
बिहार के विभाजन से झारखण्ड बना


5. बिहार राज्य से जुड़ी मुख्य तथ्य ?

बिहार वो राज्य है जो, भारत के इतिहास में साहित्यिक, ऐतिहासिक, धार्मिक सभी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
तथा आज भी बिहार शिक्षा, संस्कृति और समाजिक -दृष्टि से उतना ही समृद्ध है, जितना की पहले हुआ करता था।

यहां तक की बातें तो आप जरूर जानते होंगे, लेकिन अब हम आपको बताने जा रहे हैं, उनसे आप शायद ही परिचित होंगे।
ये बिहार के गौरव और प्रतिष्ठा को प्रकट करने वाली ऐसी जानकारियाँ हैं, जो की बिहार के उपेक्षकों के नजि़रिये को बदल देंगी- पढ़ने के लिये लिंक पर क्लिक करे
ऐसे तथ्य जिसे जानने के बाद आप बिहार राज्य पर गर्व करने लगेगे |