बिहार राज्य की संक्षिप्त ज्ञान
बिहार राज्य से जुड़ी संक्षिप्त हुई जानकारियाँ एक नजर में..
जो की आपको जानना बहुत ही जरुरी है | क्योंकि यंहा उन सभी मुख्य जानकारियाँ का उल्लेख किया गया है |
short history of bihar

♥ ईस लेख की मुख्य बिंदुओं...
divisions of bihar 1. बिहार राज्य के संक्षिप्त ब्यौरा ?
2. बिहार की संक्षिप्त इतिहासिक तथा भौगोलिक तथ्य क्या है ?
3. बिहार की संक्षिप्त कृषि से जुड़ी हुई बाते बताये ?
4. बिहार में सिंचाई की कुल क्षमता कितनी है ?
5. बिहार की मुख्य पर्यटन स्‍थल कौन - कौन सी है ?

1. बिहार राज्य के संक्षिप्त ब्यौरा ?

ब्यौरे विवरण
क्षेत्रफल94,163 वर्ग किलोमीटर
जनसंख्‍या10,38,04,637 *
राजधानीपटना
मुख्‍य भाषाहिंदी

2. बिहार की संक्षिप्त इतिहासिक तथा भौगोलिक तथ्य क्या है ?

बिहार का उल्‍लेख वेदों, पुराणों और प्राचीन महाकाव्‍यों तथा अन्य स्त्रोतों से मिलता है, और यह बिहार राज्‍य महात्‍मा बुद्ध तथा 24 जैन तीर्थंकरों की कर्मभूमि रहा है।
ईसा पूर्व काल में ईसी क्षेत्र पर बिम्‍बसार ने पाटलिपुत्र शहर की स्‍थापना करने वाले उदयन, चंद्रगुप्‍त मौर्य और सम्राट अशोक समेत मौर्य, शुंग तथा कण्‍व राजवंश के नरेशों ने राज किया।
इसके पश्‍चात कुषाण शासकों का समय आया, और इसके बाद में गुप्‍त वंश के चंद्रगुप्‍त विक्रमादित्‍य ने ईस राज्य पर राज किया। मध्‍यकाल में मुस्लिम शासकों का बिहार राज्यों के क्षेत्रों पर अधिकार रहा।
बिहार राज्य पर सबसे पहले विजय हासिल करने वाला मुस्लिम शासक मोहम्‍मद बिन बख्तियार खिलजी था। खिलजी वंश के बाद तुगलक वंश और मुगल वंश का आधिपत्‍य था।
बिहार राज्य भारत के प्रमुख राज्‍यों में से एक है। इसके पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तर में नेपाल, तथा दक्षिण में झारखंड राज्‍य हैं। ईस राज्यों से होकर अनेक नदियां बहती हैं, जिनमें प्रमुख है गंगा। तथा अन्‍य नदियां हैं- सोन, पुनपुन, फल्‍गु, कर्मनाशा, दुर्गावती, कोसी, गंडक, घाघरा इत्यादि

3. बिहार की संक्षिप्त कृषि से जुड़ी हुई बाते बताये ?

बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 93.60 लाख हेक्‍टेयर है, जिसमें से केवल और केवल 55.54 लाख हेक्‍टेयर पर ही वास्‍तव में खेती की जा सकती है। वैसे तो राज्‍य में लगभग 76.71 (2008-09) लाख हेक्‍टेयर भूमि कृषि योग्‍य है।
यहाँ की प्रमुख खाद्य फसलें हैं : धान, गेहूं, मक्‍का तथा दालें। मुख्‍य नगदी फसलें हैं: गन्‍ना, तिलहन, प्‍याज, मिर्च, पटसन, आलू, तंबाकू तथा मेस्‍ता।
लगभग 6.22 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में वल फैले हैं ! जो की राज्‍य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का करीब 6.65% है।

4. बिहार में सिंचाई की कुल क्षमता कितनी है ?

बिहार राज्य में कुल सिंचाई की क्षमता 28.73 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र तक है।
तथा ईस राज्य में खेती करने के लिये मुख्य रूप से यहाँ के किसानों का स्त्रोत नहरे तथा नदियाँ है |

5. बिहार की मुख्य पर्यटन स्‍थल कौन - कौन सी है ?

बिहार राज्‍य के प्रमुख पर्यटन स्थल कुछ ईस प्रकार से हैं, जैसे की...
राजगीर, नालंदा, वैशाली, पावापुरी (जहां भगवान महावीर ने अंतिम सांस ली और निर्वाण प्राप्‍त किया था), बोधगया, विक्रमशिला (उच्‍च शिक्षा के बौद्ध विश्‍वविद्यालय के अवशेष पड़े हुये है), पटना (पाटलीपुत्र का प्राचीन नगर जिसे अब पटना के नाम से जाना जाता है) और सासाराम (शेरशाह सूरी का मकबरा है) और मधुबनी (प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकला का केंद्र है)।
अन्‍य महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल हैं, जैसे की मुंडेश्‍वरी मंदिर (कैमूर), रोहतासगढ़ किला (रो‍हतास), जैन तीर्थस्‍थल, कुंडलपुर (नालंदा), बिहार योग केंद्र (मुंगेर), मनेर शरीफ पटना, ग्रामीण पर्यटन स्‍थल नेपुरा (नालंदा) केसरिया स्‍तूप (पश्चिमी चंपारन), बाड़ाबार पहाडियां (जहानाबाद), लौरिया नंदनगढ़।
tourist places in bihar