फतेहपुर में जरूरतमंद के बीच कंबल एवं गर्म वस्त्र का किया गया वितरण

 

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूर नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र फतेहपुर में कंबल एवं गर्म वस्त्र का वितरण बख्श फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद मिन्हाजुल एकराम फरोग के नेतृत्व में किया गया। संस्था द्वारा गरीब, वृद्धा, बेसहारा महिलाओं एवं दिव्यांगों के बीच कंबल एवं गर्म वस्त्र का वितरण सामाजिक संस्था बख्श फाउंडेशन के बैनर तले किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष सायरा बानो ने किया ।उन्होंने बताया कि इस कड़ाके की ठंड में गरीबों की स्थिति बहुत ही विचारणीय हैं इसलिए हमें गरीबों और बेसहारा लोगों के बीच कंबल एवं गर्म वस्त्र देकर उनकी सहायता करनी चाहिए। कार्यक्रम में फतेहपुर गांव के पंच मोहम्मद रियाज अहमद ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था द्वारा किया गया यह सामाजिक कार्य प्रशंसनीय हैं एवं समाज के हित में एक अच्छा उदाहरण है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बख्श फाउंडेशन एनजीओ के अध्यक्ष मोहम्मद मिन्हाजुल एकराम फरोग ने किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं सहित 90 लोग लाभान्वित हुए।मिन्हाजुल एकराम फरोग ने कहा कि सामर्थ्यवान लोगों को मानवता को ध्यान में रखते हुए जरूरत मंद लोगों की मदद करना चाहिए।मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।हमें ईश्वर ने हमें सक्षम बनाया है।तो जरूरतमंद की मदद अवश्य करना चाहिए।इस मौके पर संस्था के सदस्य तबस्सुम आरफीन, मोहम्मद गुलरेज एकराम, मोहम्मद फैजान आलम, साकिब आलम, पप्पू कुमार, मिथिलेश कुमार ,अनुज कुमार ,मोहम्मद जमाल अंसारी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।

☆ तस्वीर एवं दस्तावेज...

फतेहपुर में जरूरतमंद के बीच कंबल एवं गर्म वस्त्र का किया गया वितरण
फतेहपुर में जरूरतमंद के बीच कंबल एवं गर्म वस्त्र का किया गया वितरण
Related Post