औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया दस थाना प्रभारियों का तबादला अंबा थाना प्रभारी को जहा बेडम वही मनोज पाण्डेय

औरंगाबाद की पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने गुरुवार को दस थानों के थानाध्यक्षों को इधर उधर किया है। एसपी ने बताया कि औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सतीश बिहारी शरण को पुलिस कार्यालय में डीसीआरबी व लोक शिकायत कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। वही 

नबीनगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजेंद्र प्रसाद सिंह को पुलिस कार्यालय में ही मद्य निषेध कोषांग का प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार ओबरा के थानाध्यक्ष पुअनि पंकज कुमार सैनी को औरंगाबाद नगर थाना का थानाध्यक्ष, देव थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय को नबीनगर थानाध्यक्ष, बड़ेम ओपी प्रभारी धनंजय कुमार सिंह को फेसर का थानाध्यक्ष, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी सुशील कुमार शर्मा को ओबरा का थानाध्यक्ष, दाउदनगर थाना के पुअनि राजगृह प्रसाद को देव का थानाध्यक्ष, नबीनगर थाना के पुअनि दिनेश पासवान को बंदेया का थानाध्यक्ष, बंदेया थानाध्यक्ष 

 


रामायण कुमार को दाउदनगर थाना की अनुसंधान इकाई में कनीय अवर निरीक्षक, अम्बा थाना की कनीय अवर निरीक्षक 

सिमरन राज को बड़ेम ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

 

औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक  के द्वारा किया गया दस थाना प्रभारियों का तबादला  अंबा थाना प्रभारी को जहा बेडम वही मनोज पाण्डेय
Related Post